GWALIOR: गैंगरेप पीड़िता को 14 महीने चक्कर लगाने पड़े, तब दर्ज हुई FIR - MP NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर पुलिस ने 14 माह के बाद एक महिला की शिकायत पर चार आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला तब दर्ज किया, जब महिला ने सीएम हैल्प लाइन में शिकायत की। इसके पहले पुलिस ने चक्कर लगाने के बाद भी महिला की शिकायत दर्ज नहीं की थी।    

घटनाक्रम के मुताबिक लैदर फैक्ट्री के पस अमित विहार कालोनी निवासी 40 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती है। उसके पति का देहात घटना से कुछ दिन पहले ही हुआ था। नवंबर 2019 में महिला को अकेला देखकर उसके पास में रहने वाला लल्लू ठेकेदार, श्रीकृष्ण पचौरी, नारायण सिंह गुर्जर व नरेश यादव उसके घर आ धमके और उसके साथ सामूहिक तौर पर दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 

वारदात की शिकार महिला शिकायत करने के लिए पुलिस थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। कई बार महिला ने पुलिस थाने के चक्कर लगाए। लेकिन हर बार पुलिस ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की। बताया जाता है कि आरोपितों ने पुलिस पर दवाब बना रखा था। जिसकी वजह से पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। 14 महीने चक्कर लगाने के बाद जब महिला ने सीएम हैल्प लाइन पर शिकायत की तब कहीं जाकर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित लगातार महिला को धमकी दे रहे थे। आरोपित उसे व उसके बेटे को जान से मारने की बात कह रहे थे। लेकिन महिला ने धमकी से न डरकर आरोपितों के खिलाफ संघर्ष करती रही।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!