मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी अवकाश यात्रा सुविधा दी जाए: कर्मचारी संघ - MP NEWS

जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति ने बताया की भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों को संपूर्ण सेवाकाल में सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है जिसके तहत वह सपरिवार संपूर्ण भारत भ्रमण पर धार्मिक रमणीक स्थलों आदि का अवलोकन कर आनंदित होते है जिससे उनका एवं परिवार का तनाव मुक्त होना स्वाभाविक है वह नई ऊर्जा से शासन के कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करते हैं। 

निश्चित रूप से यह केंद्रीय कर्मचारियों की हितार्थयोजना है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा केंद्र के समान वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु सहमति दी गई थी परंतु मध्य प्रदेश शासन के  कर्मचारियों को वेतन एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान करने हेतु सहमति  दी गई किन्तु मध्यप्रदेश के कर्मचारी  को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। 

संघ के अवेंद्र राजपूत अवधेश तिवारी जवाहर केवट पहलाद उपाध्याय मनोज राय नरेंद्र सेन आलोक  अग्निहोत्री शहजाद दिवेदी रजनीश पांडे बृजेश मिश्रा अजय दुबे कैलाश शर्मा लक्ष्मण परिहार हर्ष मनोज दुबे अरुण दुबे विनोद साहू बलराम नामदेव मुन्ना लाल पटेल अजय सिंह गोपाल पाठक मुकेश धनगर के के तिवारी होरीलाल नाथ सतीश उपाध्याय मनोज खन्ना राजेश चतुर्वेदी मो.तारीख वीरेंद्र सोनी संतोष तिवारी आदि ने माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ दिया जावे ।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !