क्या महिलाओं के व्यक्तित्व का अनुमान नेल पेंट से लगा सकते हैं - Indian Traditional methods

भारत देश में लोगों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का पूर्वानुमान लगाने के कई तरह के प्रयोग में लाए जाते रहे हैं। महिलाओं के तलवों से लेकर सिर के बाल तक से उनके व्यक्तित्व और चरित्र का अनुमान लगाने की पुरानी परंपरा स्थापित है। हम आपको बताते हैं कि नेल पेंट से भी महिला के व्यक्तित्व और चरित्र का अनुमान लगाया जा सकता है।

लालः  इससे पता चलता है कि आप बोल्ड और आत्म-विश्वासी हैं। इससे आत्म-विश्वास झलकता है। यह आपको नटखट लुक भी देता है इसलिए इसे आप अपनी पहली डेट पर भी लगा सकती हैं।

पीलाः यह रंग हंसमुख व्यक्तित्व को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि आप शांत और ठंडे दिमाग की धनी हैं। इससे आप खुश और ऊर्जावान दिखती हो। यह खास तौर पर कॉलेज की लड़कियों का पसंदीदा कलर है। उम्र से छोटी और जवां दिखने की दृष्टि से यह नेल कलर शानदार है।

हराः यह रंग आपको धैर्यवान, स्वस्थ और दयालु दिखाता है। लाल रंग के विपरीत यह कलर सुख और शांति को दर्शाता है।

नारंगीः यह आपके दोस्ताना स्वाभाव को दर्शाता है। इससे प्रतीत होता है कि आप सोशल हैं, आपको बाहर घूमना और लोगों से बातें करना पसंद है। 

नीलाः यह गहराई और स्थिरता का प्रतीक है। यह दिखाता है कि आप सच्ची और विश्वसनीय हैं। यह आपको पवित्र और साफ़ सुथरा लुक देता है। आप आसमानी से फिरोजी कलर तक कोई भी नीला रंग चुन सकती हैं।

सफ़ेदः इस तरह की नेल पेंट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप पवित्र हैं। यह पारदर्शिता और नई शुरुआत को दर्शाता है। जब आप नए जॉब की शुरुआत कर रहे हैं या छुट्टियों पर जा रहे हैं तब इस रंग का इस्तेमाल करें। 

बैंगनीः यह रंग दर्शाता है कि आप धार्मिक और एकांतप्रिय हैं। इस रंग का इस्तेमाल तब करें जब आप तनाव और अपने आप में कुछ कमी महसूस करें।

गुलाबीः यह एक वास्तविक लड़कियों वाला कलर है। यह इस बात का प्रतीक है कि आपको दोस्तों के साथ घूमना पसंद है और आपको खुद से प्यार है। गुलाबी रंग अपने आप के प्रति लाड-प्यार और केयर को दर्शाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!