13 मई-25 जून शुक्र वक्री रहेंगे, पढ़िए आपका जीवन कितना प्रभावित होगा / Shukra Vakri 2020 Rashifal

जीवन में प्रेम, कला, सौंदर्य और ऐश्वर्या आदि के कारक ग्रह शुक्र 13 मई 2020 से वक्री हो जाएंगे और लगातार 25 जून 2020 तक वक्री रहेंगे। निश्चित रूप से इस दौरान वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। शुक्र ग्रह की उल्टी चाल आपके जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगी, यहां पढ़िए:-

मेष राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र के दूसरे भाव में वक्री होने से आपकी धन की बचत होगी। 
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
घर का वातावरण भी शांतिपूर्ण रहेगा।
पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

वृष राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र आपकी राशि में वक्री हो रहा है। वृष शुक्र की स्वराशि है।
इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
इस दौरान आपको कई क्षेत्र में लाभ होगा और परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। 

मिथुन राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र का द्वादश भाव में होना आपके लिए शुभ हो सकता है।
इस दौरान आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
यह वक्री पारिवारिक जीवन के लिए काफी शुभ है।
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। 

कर्क राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र का वक्री आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। 
व्यापार से अच्छी खबर मिल सकती है।
हालांकि इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। खासकर यदि आप घर से बाहर जा रहे हैं तो। 

सिंह राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए धन संभालकर खर्च करें। वरना आपका आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है। 

कन्या राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र का आपके नवम भाव में होना शुभ है।
इस दौरान आपके भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है।
गुरुजनों का सम्मान प्राप्त होगा।
पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। 

तुला राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र वक्री के प्रभाव से आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं आ सकती हैं। 

वृश्चिक राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

आपके दांपत्य जीवन में वक्री शुक्र खुशियां लेकर आएगा। 
जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। 
सरकार द्वारा आपको लाभ होगा।
निवेश से अभी दूर रहें। यह समय निवेश के लिए सही नहीं है। 

धनु राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

अपनी सेहत का ख्याल रखें। शत्रु आपके ऊपर हावी होंगे। उनकी चाल से बचें। कार्यक्षेत्र के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय होगा। इस समय आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 

मकर राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

शुक्र का पंचम भाव में होना आपके प्रेम जीवन में ताजगी भरेगा।
इस दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
इस दौरान आपको संतान की तरफ से लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने से रिश्ते में मधुरता आएगी।
पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। 

कुंभ राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

इस दौरान आपके घर में खुशियां आ सकती है।
घर के परिजनों में एकता और भाईचारा व प्रेम का भाव बढ़ेगा।
माता जी की सेहत दुरुस्त होगी।
प्रेम जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

मीन राशि पर वक्री शुक्र का प्रभाव

इस दौरान आपको अपने आत्मबल को मजबूत करने की आवश्यकता होगी। मन में किसी तरह का नकारात्मक विचार न लाएं। छोटे भाई-बहनों के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। इस समय सबके साथ प्रेमपूर्वक रहने में ही भलाई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !