कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह भाजपा में शामिल | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ एवं जमीनी कार्यकर्ता और विधायक बिसाहू लाल सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। श्री बिसाहू लाल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले और भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की। शिवराज सिंह चौहान ने भी बिसाहू लाल के भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।

बिसाहू लाल को पिछले दिनों बेंगलुरु से लेकर आया गया था

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह उन चार विधायकों में शामिल है जो भाजपा से बातचीत होने के बाद बेंगलुरु चले गए थे। बिसाहू लाल के परिवार ने भोपाल में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाग में बिसाहू लाल सिंह को बेंगलुरु से भोपाल लाया गया। बिसाहू लाल के बेंगलुरु से भोपाल तक की यात्रा के बीच के कई फोटो भी सोशल मीडिया पर जारी किए गए। सभी फोटोग्राफ में बिसाहू लाल सिंह के चेहरे के भाव बयां कर रहे थे कि वह किसी मजबूरी के तहत इस यात्रा पर हैं। जैसे ही सिंधिया समर्थक 14 विधायकों ने इस्तीफे दिए। बिसाहू लाल सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया। 

कमलनाथ सरकार में मंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे बिसाहूलाल सिंह 

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्री विशाल सिंह कमलनाथ सरकार में मंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार थे लेकिन उनकी वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कई ऐसे जूनियर विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया जिनके पास सरकारी कामकाज का कोई पुराना अनुभव भी नहीं था। कई मंत्रियों को एक से अधिक विभाग दिए गए जबकि वह राज्य मंत्री से बड़े पद के लिए उपयुक्त नहीं थे। जीतू पटवारी को एक साथ कई विभाग दिए जाने का विरोध भी हुआ। श्री तरुण भनोट को वित्त मंत्रालय मिलने पर कांग्रेस पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता चौक गए थे।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!