भाजपा विधायक संजय पाठक की खदानें सील: ऑपरेशन लोटस का बदला | MP NEWS

भोपाल। सोमवार 2 मार्च की सुबह से बुधवार 4 मार्च की सुबह तक 48 घंटे चले ऑपरेशन लोटस की विफलता के बाद अब बदले की कार्रवाई शुरू हो गई है। सबसे पहला हमला भाजपा विधायक संजय पाठक पर हुआ है। मूल रूप से खदान कारोबारी संजय पाठक की कई खदानों को सील कर दिया गया है। 

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है परंतु प्राथमिक सूचना आई है कि मैसर्स निर्मला मिनरल्स के नाम से स्वीकृत खदानों को बंद किया गया है। अब तक कुल 6 खदानें बंद कराने की खबर है। सिहोरा तहसील में संजय पाठक की आयरन की खदानें हैं। संजय पाठक मूल रूप से यह खदान कारोबारी है। कहा तो यह भी जाता है कि संजय पाठक केवल अपने खदान कारोबार को बचाने के लिए राजनीति करते हैं। शिवराज सिंह शासनकाल में भी संजय पाठक की खदानों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

दिग्विजय सिंह ने संजय पाठक का नाम लिया था

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुसार सत्तारूढ़ दलों के विधायकों को दिल्ली ले जाने की साजिश में भाजपा विधायक संजय पाठक भी शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा को इस पूरे खेल का संचालक बताया था। उन्होंने संजय पाठक का नाम प्रमुखता से लिया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!