आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मुख्यमंत्री कल्याण योजना | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मुख्यमंत्री कल्याण योजना शुरू की जाएगी। इसकी घोषणा सीएम कमलनाथ ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर की। उन्होंने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसी सिलावट एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी को योजना का मसौदा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 

भोपाल की वरिष्ठ पत्रकार पूजा माथुर का मानना है कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव से पहले जमीनी स्तर की महिला कर्मचारियों को इस तरह की योजना से लाभान्वित करने की घोषणा के पीछे कांग्रेसका पॉलीटिकल एजेंडा हो सकता है। मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता एक बड़ा वोट बैंक है। इसके अलावा जमीनी स्तर के कर्मचारी मतदाताओं को भी प्रभावित करते हैं। 

प्रदेश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान: कमलनाथ

विश्व महिला दिवस के मौके पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को गरिमापूर्ण तरीके से अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से दिखा दिया है कि वे हर तरह की चुनौती का सामना कर सकती हैं। उन्होंने प्रदेश के विकास में योगदान कर रही सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के योगदान कि बिना आगे बढ़ना मुश्किल है। वे समाज का आधार स्तम्भ हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !