महिला बैंक मैनेजर को झूठे प्यार में फंसाया, ब्लैकमेल करने लगा | BHOPAL NEWS

भोपाल। 34 वर्षीय एक महिला जो बैंक में सीनियर मैनेजर (senior manager bank ) भी है, के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग (fake love, rape and blackmailing) का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी अजय सिंह तोमर खुद को गवर्नमेंट कांट्रेक्टर (ajay Singh Tomar government contractor) बताता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दिया है।

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की उम्र 34 साल है। वह एक बैंक में सीनियर मैनेजर है और उसके दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि अजय सिंह तोमर पुत्र लखन सिंह तोमर जो भोपाल के गोयल आनंद अपार्टमेंट में रहता है और खुद को कांट्रेक्टर बताता है, ने उसे सोशल मीडिया पर अप्रोच किया था। धीरे-धीरे दोनों में पहचान बढ़ गई है। 

शिकायत के अनुसार अजय सिंह तोमर महिला को झूठे प्यार के जाल में फसाया और प्रपोज कर दिया। फिर बातों में बहकाकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद अजय सिंह तोमर ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने अजय सिंह तोमर को ₹500000 दिए लेकिन अजय सिंह की डिमांड कम नहीं हुई। अतः परेशान होकर महिला ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अजय सिंह तोमर को हिरासत में ले लिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !