वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं दिग्विजय सिंह के भाई ने CAB का समर्थन किया | MP NEWS

भोपाल। सीएम कमलनाथ को निर्णय तनाव देते रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक और तनाव भरा बयान जारी किया है। जहां एक और पूरी कांग्रेस राष्ट्रीय नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल का समर्थन कर दिया। 

CAB स्वीकार करो और आगे बढ़ो: वरिष्ठ कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह

विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि '"राष्ट्रीय नागरिकता कानून"संसद में पारित हो चुका है,सभी दलों ने अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं। इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी, बयान, व्यर्थ हैं। इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो।' बता दें कि इस बिल के खिलाफ पूर्वी भारत में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट में करीब आधा दर्जन याचिकाएं दाखिल की जा चुकी है। यह अध्यादेश धार्मिक आधार पर बनाया गया है अतः इसे संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए रद्द करने की मांग की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह का यह बयान निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए तनावपूर्ण और भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा। 

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा: मध्य प्रदेश में लागू हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा 

विधायक आरिफ मसूद ने बिना मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम लेते हुए कहा कि 'मैं अपने नेता से कहूंगा कि जिस तरह बंगाल में ममता बनर्जी ने साहस दिखाया है। उसी तरह हमारी सरकार भी साहस दिखाए और प्रदेश में एनआरसी को लागू से रोके। यदि सरकार ने नहीं माना तो मैं विधानसभा का सदस्य नहीं रहूंगा।'
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });