पुराने भोपाल में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन, शहर सामान्य | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पुराने भोपाल में प्रदर्शन कर कानून को वापस लेने की मांग की गई। रिलायंस जिओ ने अपनी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। शहर के सभी इलाकों में स्थिति सामान्य है। सारे शहर में पुलिस तैनात है। बाजार खुले हुए हैं, लोग निश्चिंत होकर दैनिक गतिविधियों में संलिप्त है। 

अनुशासन के दायरे में बुलंद आवाज प्रदर्शन हुआ, कानून को वापस लेने की मांग 

This is the spirit of Bhopal. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रदर्शनकारियों ने पूरे देश को एक संदेश दिया कि विरोध प्रदर्शन अनुशासन में रहते हुए बुलंद आवाज कैसे किया जाता है। शहर के एक हिस्से में अनुशासन के दायरे में रहते हुए लोगों ने नागरिकता कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और सरकार से मांग की कि वह नागरिकता कानून वापस ले। प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट रहे हैं। उनका उद्देश्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना था, जो पूरा हो चुका है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, शहर सामान्य 

भोपाल पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात है। एक-एक संदिग्ध व्यक्ति को स्कैन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुलिस विभाग की एक टीम लगातार नजर बनाए हुए है। हाथों में हथियार लेकिन बयानों में शांति की सलाह भोपाल पुलिस की विशेषता है। एक बार फिर भोपाल पुलिस सफलतापूर्वक स्थिति को नियंत्रित कर रही है। लोग बेफिक्र अपने दैनिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी छोटी सी झड़प की भी कोई सूचना नहीं है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!