सर्दी में ठिठुरा जबलपुर, विजिबिलिटी 10 फीट से भी कम | JABALPUR NEWS

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर बदल गया है। बादल छाने से जहां धूप नहीं निकली, वहीं शीतलहर चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिन बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। 

शहर दिन भर कोहरे की चादर ओढ़े रहा। इससे सुबह और रात की दृश्यता बेहद कम रही। आस-पास के जिलों में बारिश के बाद ठंडी हवा शहर पहुंची। इससे दोपहर बाद ठंड बढऩे लगी। शाम होते-होते हवा से ठंड का प्रभाव बढ़ गया। दिन और रात के तापमान में अंतर बढऩे से भी दिन में सर्द हवा के सम्पर्क में आते ही कंपकंपी महसूस हुई। अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की सम्भावना है। बादलों की वजह से धुंध व कोहरे का सामना भी करना होगा। आगामी 24 से 48 घंटे में तापमान भी नीचे आ जाएगा। मंगलवार की रात से शीतलहर चलनी शुरू हो गई थी। 

बादलों की वजह से बुधवार को सुबह से दोपहर तक धूप के दर्शन नहीं हुए, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद अचानक बादल छंटने लगे और कुछ घंटों के लिए धूप भी खिली। इसी तरह का मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। गुरुवार को उत्तर पूर्वी हवाएं 3 से 4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी से निकली हवाओं के कारण अभी ठिठुरन और बढ़ेगी। लोगों को ऐसे मौसम में सतर्क रहने की भी जरूरत है, क्योंकि अचानक दिन व रात के तापमान में कमी होने लगेगी।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !