पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ सांप्रदायिकता भड़काने का मामला दर्ज | BHOPAL NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ सांप्रदायिकता भड़काने का मामला दर्ज किया। पिछले दिनों सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी भारती सिंह लापता हो गई थी, सुरेंद्र नाथ सिंह ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए धमकी भरा बयान दिया था। इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

क्या कहा था सुरेंद्र नाथ सिंह ने

उन्होंने कहा, 'लव जिहाद एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है और केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। मुझे जानकारी मिली है कि भोपाल में हुक्का लाउंज में ड्रग्स पेडलिंग चल रही है। ओवैसी और आरिफ (कांग्रेस विधायक आरिफ अकील) जैसे लोग नफरत पैदा करना चाहते है। केवल वे आईएसआईएस और अलकायदा जैसे संगठन ही बना सकते हैं और हम ऐसा नहीं कर सकते? लव जिहाद का मतलब है हिंदू लड़कियों को मुस्लिमों में बदलना और अगर ऐसा होता है तो इससे खून-खराबा होगा।

घटनाक्रम अब तक

पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी भारती सिंह लापता हो गई थी। 
सुरेंद्र नाथ सिंह ने 15 अक्टूबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 
जबलपुर से भारती सिंह ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें उसने अपने पिता एवं परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। 
भारती सिंह की तरफ से जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की गई। 
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने इसे लव जिहाद का मामला बताया। 
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद एवं भाजपा नेता व पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह पर लव जिहाद की साजिश का आरोप लगाया। 
धमकी भरा बयान दिया कि यदि उनकी बेटी नहीं मिली तो शहर में कुछ भी हो सकता है। 
पुलिस ने जलगांव महाराष्ट्र से भारती सिंह एवं उसके साथ एक युवक को हिरासत में लिया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !