धनतेरस विशेष: जमा धन में 13 गुना वृद्धि के लिए विशेष उपाय

धनतेरस या धन त्रयोदशी या धन्वन्तरी त्रयोदशी एक ही तिथि के तीन नाम हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी दिन कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि के लिए कलश खरीदने की परम्परा शुरू हुई। मान्यता है कि इस दिन खरीदी करने से धन में वृद्धि होती है लेकिन यदि आप किसी खरीदी के दौरान एक नियम का पालन करें आपका जमा धन 1 साल में 13 गुना तक वृद्धि प्राप्त कर सकता है। आपको सिर्फ इतना करना है कि धनत्रयोदशी किस दिन जब आप शॉपिंग करें तो वह आपकी राशि के अनुसार शुभ और मंगलकारी हो: 

मेष राशि- मेष राशि वाले लोग पीतल के बर्तन खरीदें। पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार ले सकते हैं।
वृष राशि- वृष राशि के लोगों के लिए चांदी का कलश खरीदना शुभ फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के लिए सोने की चूड़ी अथवा अंगूठी ले सकते हैं।
मिथुन राशि- इस धनतेरस पर सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं। कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के लिए पीला पुखराज की अंगूठी खरीदें।

कर्क राशि- पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं। पारद का शिवलिंग खरीदना भी आपके लिए उत्तम रहेगा।
सिंह राशि- घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति सोने या पीले धातु के रूप में खरीदें। जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।
कन्या राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।

तुला राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें। जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदें।
वृश्चिक राशि- तांबे के कलश, पीली धातु का दीपदान लें। तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला लें।
धनु राशि- पीली धातु में या मूंगे का सामान लें।

मकर राशि- जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि- घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य अथवा पुखराज की अंगूठी खरीद सकते हैं।
मीन राशि- आप अपने लिए पीला पुखराज ले सकते हैं। सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्‍वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी लें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !