भोपाल सहित 4 शहरों में अब इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी | MP NEWS

भोपाल। राजधानी में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके पहले चरण में भोपाल में 100 बसों का संचालन किया जाएगा। एक बस की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। भोपाल के अलावा इंदौर को 100, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर को 50-50 बसें मिलेंगी।

यह प्राेजेक्ट डिपार्टमेंट ऑफ हेवी इंडस्ट्री (डीएचआई) के अंतर्गत चलाया जाएगा। इसमें डीएचआई 40 प्रतिशत की सब्सिडी देगी, जबकि 60 प्रतिशत खर्च ऑपरेटर को उठाना पड़ेगा। इसके लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के माध्यम से किया जाएगा।

फिलहाल इन्हें शहर के अंदर ही संचालित किया जाएगा इसके बाद धीरे-धीरे शहर के आसपास भी इन्हें चलाया जाएगा। बसों को चार्ज करने के लिए दो से तीन डिपो बनाए जाएंगे। यहां पर रात में इन बसों को चार्ज किया जाएगा। सुबह यह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अलग ऑपरेटर से किया जाएगा।

ये है खासियत

ये इलेक्ट्रिक बसें 38 सीटर होंगी। ऑटोमेटिक डोर
एक बार चार्ज होने के बाद यह बस 200 किमी चलेगी।
इससे वायु प्रदूषण के साथ ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण होगा।
इन बसों को शहर के नए रूटों पर चलाया जाएगा।
यह प्रोजेक्ट डीएचआई की योजना के तहत लाया गया है। इसमें सार्वजनिक वाहन डीजल की जगह अब इलेक्ट्रिक होंगे। इसके टेंडर जारी कर दिए हैं। जल्द ही शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक वाहन की सौगत दे पाएंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !