INDORE NEWS : महिला को डरा-धमकाकर उसके मौसा ने किया दुष्कर्म

इंदौर। एक महिला ने अपने मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच प्रारंभ की है। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी ने रिश्तेदार के घर डरा-धमकार उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

खजराना पुलिस के अनुसार भूरी टेकरी कनाड़िया में रहने वाली महिला की शिकायत पर न्यू लोेहा मंडी में रहने वाले विजय उखला (Vijay Ukhla) के खिलाफ दुष्कर्म (RAPE) का केस दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह रिश्ते में भतीजी-मौसा लगते है। पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के यहां कुछ दिनों के लिए गई थी उस समय आरोपी भी वहां आया था। रात में जब सब सो गए तो आरोपी ने महिला के साथ डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

उस समय तो पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन रविवार को उसने परिजनों को मौसा के करतूत की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार घटना 8 अगस्त की है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !