पत्नी के बाल काटे, सुईयां चुभाईं, मोमबत्ती से दागा | DOMESTIC VIOLENCE RAISEN MP

भोपाल। रायसेन से पत्नी के साथ अमानवीय प्रताड़ना का मामला सामने आया है। घरेलू हिंसा की घटनाएं शादी के बाद 18 साल बाद शुरू हुईं। महिला ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से उसे प्रताड़ित कर रहा है। बीते रोज पति ने उसके बाल काट दिए, फिर शरीर में कई जगह सुईयां चुभाईं, फिर मोमबत्ती से जगह जगह दागने लगा। महिला किसी तरह अपने बच्चों से साथ भागी और पुलिस तक पहुंची। उसे अस्पताल दाखिल किया गया है। 

रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल में रहने वाले संजय शर्मा की शादी 18 वर्ष  पहले हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 2 बेटी है। बच्चों की मां का आरोप है कि उसका पति संजय शर्मा काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। अक्सर मारपीट और गाली गलौज करना उसकी आदत बन चुकी थी। इतना ही नहीं बुरी तरीके से मारपीट करने के बाद महिला को सुईयां चुभोई और तो और उसके बाल भी काटे।

बाल काटने के बाद मोमबत्ती से जलाया

हैवान पति की हैवानियत की हद यही नहीं रुकी उसने अपनी पत्नी के शरीर पर मोमबत्ती से दागा, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बड़ी मुश्किल महिला अपने बच्चों और परिजनों के साथ बरेली थाने पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस भी इस बर्बरता पर हैरान है। पुलिस ने आरोपी पति संजय शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !