पुलिस की डायल 100 नहर में गिरी, 1 पुलिसकर्मी का शव मिला, दूसरा लापता | KHANDWA MP NEWS

खंडवा। धनगांव थाना क्षेत्र में इंदिरा सागर बांध परियोजना की 40 फीट गहरी नहर में पुलिस का डायल 100 वाहन गिर गया। गाड़ी में दो पुलिसकर्मी सवार थे। गाड़ी और एक पुलिसकर्मी का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

नहर में गिरी डायल 100 की टीम पिपराड गांव आई थी। इसके बाद डायल 100 का ड्राइवर पिपराड गांव में ही रुक गया और दोनों पुलिसकर्मी डायल 100 की गाड़ी लेकर चल दिए, पुलिसकर्मी धनगांव थाने की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ और डायल 100 वाहन 40 फीट गहरी नहर में जा गिरी। हादसे के समय डायल 100 में 2 पुलिस कर्मचारी सवार थे। पुलिस कर्मियों में एक का नाम निहाल सिंह बताया जा रहा है, जो धनगांव थानें में आरक्षक के तौर पर पदस्थ है।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार 3 घंटे से सर्चिंग और नहर का पानी कम होने के बाद डायल 100 दिखाई दी, जिसमें सवार एक पुलिसकर्मी का शव भी मिल गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। मौके पर खंडवा पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक नहर में दूसरे पुलिस कर्मचारी की तलाश की जा रही थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !