INSURANCE CLAIM के लालच में विधवा से प्यार का ड्रामा किया, संबंध बनाए और मुकर गया | INDORE NEWS

इंदौर। मल्हारगंज थाना (Malharganj Police Station) क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म (Girl raped) का मामला सामने आया। महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद मिले क्लेम (Claim) की राशि के लालच में आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मल्हारगंज थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लाखों रुपए महिला को क्लेम में मिले थे। क्लेम की राशि पाने के लालच में क्षेत्र के ही अर्जुन नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने कई दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने जब अर्जुन (ARJUN) को शादी के लिए कहा तो वह पलट गया। पीड़िता ने उसकी नीयत भांपते हुए थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अर्जुन की तलाश शुरू कर दी है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !