EXIT POLL के नाम पर विवेक ओबेरॉय ने ये क्या कर डाला

नितिन गडकरी के हाथों अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी करवाने के बाद विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर कुछ ऐसा कर डाला कि उनकी फिल्म से ज्यादा अब वो चर्चा में आ गए हैं। EXIT POLL के नाम पर उन्होंने एक ऐसा फोटो शेयर कर दिया जो बवाल मचा सकता है। इस फोटो में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, वे खुद और अभिषेक की बेटी आराध्या नजर आ रहीं हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय इन दिनों भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। 

विवेक ओबेरॉय द्वारा की गई ट्वीट में एश्वर्या राय केंद्र में हैं। सबसे पहले एश्वर्या राय, सलमान खान के साथ नजर आ रहीं हैं और उस पर ओपिनियन पोल लिखा हुआ है। दूसरे नंबर पर एश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय के साथ हैं और इस पर एग्जिट पोल लिखा है जबकि तीसरे यानी सबसे आखिरी में एश्वर्या राय, अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रहीं हैं और इस तस्वीर पर लिखा है: रिजल्ट। 

रांची के युवक ने अपलोड की थी तस्वीर
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर रांची के पवन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड की थी। विवेक ने उस पर ट्वीट और शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है।

जमकर हुए ट्रोल
सोशल मीडिया में लोगों ने विवेक के इस कदम की आलोचना की। वे ट्रोल किए गए। कइयों ने कहा कि विवेक का यह कदम पब्लिसिटी स्टंट का उदाहरण है। उन्होंने ऐसा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा किया है। इस पता चलता है कि उनके मन में औरतों के लिए कितना सम्मान है?

राकांपा ने कहा- गिरफ्तार करो
महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने विवेक की इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है। राकांपा ने कहा, ‘कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?’ राकांपा ने कहा, ‘विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।’

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !