साध्वी प्रज्ञा सिंह भाजपा के लिए हानिकारक हैं, उन्हे रोकिए: दिल्ली से संदेश आया | BHOPAL NEWS

भोपाल। भाजपा के दिल्ली मुख्यालय से भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह के बारे में एक संदेश आया है। प्रज्ञा सिंह के संपर्क में चल रहे भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं से कहा गया है कि वो साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान भाजपा के लिए हानिकारक साबित हो रहे हैं, उन्हे समझाएं। मोदी की लाइन पर चलें अपनी लाइन ना बनाएं। बता दें कि चुनाव आयोग ने भी प्रज्ञा सिंह को 3 दिवस के अध्ययन अवकाश पर भेज दिया है। इस दौरान वो कोई बयान नहीं दे सकतीं। 

प्रज्ञा अपने चुनाव को मोदी और सॉफ्ट हिंदुत्व तक सीमित रखें

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि प्रज्ञा अपने चुनाव को मोदी और सॉफ्ट हिंदुत्व तक ही सीमित रखें।  पार्टी अभी तक यह मानकर चल रही थी कि दिग्विजय सिंह हिट विकेट होने की गलती कर सकते हैं, लेकिन वह संभलकर चल रहे हैं। खुद कोई गलती नहीं कर रहे बल्कि प्रज्ञा सिंह को गलती करने के लिए उकसा रहे हैं। पार्टी नेताओं का निष्कर्ष है कि हेमंत करकरे को लेकर उनके बयान से बीजेपी को पहले ही काफी फजीहत का सामना करना पड़ा है। खासतौर पर महाराष्ट्र में पार्टी को नुकसान होने की बात कही जा रही है। इसी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि प्रज्ञा अपने चुनाव को मोदी और सॉफ्ट हिंदुत्व तक सीमित रखें। 

प्रभात झा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह से मुलाकात की

सूत्रों का कहना है कि इस सिलसिले में बीते रोज राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह से मुलाकात भी की है। प्रभात झा ने प्रज्ञा सिंह को क्या समझाया और प्रज्ञा सिंह ने कितना समझ लिया यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा परंतु पार्टी चिंतित है और साध्वी प्रज्ञा सिंह को फ्रीहेंड देने के मूड में नहीं है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!