VIDEO: प्रज्ञा सिंह के संदर्भ में दिग्विजय सिंह का बयान | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा से प्रज्ञा सिंह ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी बयान दे दिया है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह का स्वागत किया एवं सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चलने की अपील की है। 

दिग्विजय सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा: मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूँ। आशा करता हूँ कि इस रमणीय शहर का शांत, शिक्षित और सभ्य वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं माँ नर्मदा से साध्वी जी के लिए  प्रार्थना करता हूँ और नर्मदा जी से आशीर्वाद माँगता हूँ कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें। नर्मदे हर!

दिग्विजय और प्रज्ञा सिंह की पुरानी दुश्मनी है

कहने को तो दिग्विजय सिंह और प्रज्ञा सिंह ठाकुर दोनों क्षत्रिय समाज से आते हैं परंतु दोनों के बीच काफी पुरानी दुश्मनी है। छात्र राजनीति में रहते हुए प्रज्ञा सिंह ने अपनी सभाओं में दिग्विजय सिंह पर काफी हमले किए। दिग्विजय सिंह ने इसका जवाब मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में दिया। प्रज्ञा सिंह का आरोप है कि दिग्विजय सिंह के कहने पर उनका नाम मालेगांव बम ब्लास्ट में घसीटा गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!