कर्मचारियों ने कंपनी मालिक को बंधक बनाकर पीटा, 7 माह से वेतन नहीं दिया था | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
बैंगलुरू। एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को कंपनी के ही कर्मचारियों ने बंधक बना लिया और कई दिनों तक कमरे में बंद करके पीटा। दरअसल, कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं मिला था। वो वेतन की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों को अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय सुजय बैंगलुरू के हलासुरु इलाके में एक कंपनी चलाते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को सात माह से सैलरी नहीं दी थी। इसके बाद 21 मार्च को कंपनी के सात कर्मचारियों ने सुजय को मिलने के लिए बुलाया और उनके ही कंपनी के एक कर्मचारी के कमरे पर चलने के लिए कहा। इसके बाद सुजय उनके साथ जाने को राजी हो गए।

कमरे पर जाते ही कर्मचारियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और बंधक कर लिया। कई दिनों तक वो सुजय को प्रताड़नाएं देते रहे। सुजय ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी उन्हें कहते थे कि सैलरी दो और फिर लात-घूंसों से पीटने लगते थे। पुलिस ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों को अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने सुजय के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में सात में से चार आरोपियों राकेश, निरंजन, संजय और दर्शन को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!