मोदी के फोटो वाले टिकट बांटने वाले 3 कर्मचारी सस्पेंड | EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव आयोग आचार संहिता पालन के मामले में बेहद गंभीर है। कल बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो लगे टिकट यात्रियों को बेचने के मामले में रेलवे के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर हुई है।

रेलवे की टिकटों पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर होने के मामले के तूल पकडऩे के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए कड़ा रूख अपनाया। चुनाव आयोग ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले कर्मचारियों में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात मुख्य आरक्षण प्रबंधक ओंकारनाथ, रिजर्वेशन सुपरवाइजर सुरेश कुमार और चित्रा कुमारी प्रमुख हैं।

मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद डीएम उदयभानु त्रिपाठी ने एडीएम संदीप कुमार गुप्ता को इस मामले की जांच सौंपी। एडीएम की जांच में यह तीनों कर्मचारी आचार संहिता के उल्लंघन मामले में दोषी पाए गए। जिनपर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि उन्होंने इस मामले में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर जाकर जांच की। इस प्रकरण की जांच में वहां मौजूद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गलती से पीएम मोदी की तस्वीर वाले टिकट का रोल मशीन में लग गया था। जिसके कारण यह लापरवाही हुई है। पूरी जांच रिपोर्ट आयोग को भेजी जा चुकी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!