तांत्रिक ने महिला को निर्वस्त्र कर नोटों की बारिश की, फिर रेप कर VIDEO बनाया | KHANDWA MP NEWS

खंडवा। परिवार में सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं अक्सर पूजा पाठ किया करतीं हैं परंतु कई बार वो तांत्रिकों के लालच में आकर फंस भी जातीं हैं। एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ। तांत्रिक ने उसे नोटों की बारिश करने का वचन दिया और फिर तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर निर्वस्त्र कर उसका रेप किया। इसका वीडियो भी बनाया। आरोप है कि इसी तांत्रिक ने एक युवती पर चोरी का आरोप लगाकर कई बार रेप किया। उसकी बहन का रेप करने की कोशिश की। 

मोघट थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया सुशील पिता द्वारकादास तिवारी निवासी चीरा खदान 2 साल पहले उसके घर गृह कलेश, सुख शांति की पूजा के लिए आया था। उस दौरान उसने बताया था कि वह तंत्र-मंत्र से नोटों की बारिश भी करवाता है। 10 मार्च को भी तंत्र-मंत्र के नाम पर कथित बाबा करोड़ों की ठगी कर फरार हो गया था।

पति जैसा कहता है करो, नहीं तो तेरे बच्चों को जादू से चूहा बना देगा

महिला ने बताया उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया और एक दिन माता चौक स्थित एक कमरे पर बुलाया और कुछ लोगों के और आने का कहकर पानी पिलाया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियाे और फोटो भी बनाए। जब उसने सुशील की पत्नी को यह बात बताई तो उसने कहा मेरा पति जो कहता है वैसा करो वरना तुम्हें और तुम्हारे बच्चों को जादू से चूहा बना देंगे। सुशील ने कई बार दुष्कर्म किया। 2 लाख रुपए ले लिए।

बड़ी बहन पर चोरी का आरोप लगाकर कई बार दुष्कर्म

कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने बताया चार साल पहले वह सुशील की बड़ाबम स्थित दुकान पर काम करती थी। तीन साल तक काम करने के बाद उसने मुझ पर चोरी का आराेप लगाया और धमकाकर दुष्कर्म किया। यहां उसने उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी बनाए। इसमें उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया। गर्भ ठहर जाने पर सुशील उसका गर्भपात भी करवा चुका है। अब वह लगातार उससे संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर जादू टोना कर पागल करने की धमकियां भी देता है। पुलिस को छोटी बहन (22) ने बताया 4 मार्च की दोपहर सुशील घर आया और दीदी के बारे में पूछने लगा। मैंने कहा वह बाहर गई है तो उसने मेरे साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला।

महिलाओं को निर्वस्त्र कर नोटों की बारिश करता है

थाने में पीड़िताओं ने बताया उनके जैसी कई महिलाएं हैं, जिनसे सुशील ने लाखों रुपए ब्लैकमेल कर लिए हैं। पहले वह महिलाओं को विश्वास में लेता है फिर एक कमरे में ले जाकर निर्वस्त्र कर नोटों की बारिश करता है। इस दौरान बेहोशी की दवा पिलाकर दुष्कर्म करता है। वह महिलाओं से हर तंत्र क्रिया के 5 हजार रुपए तक लेता है।

दो युवती व एक महिला सुशील द्वारा दुष्कर्म की शिकायत लेकर आई थी। फिलहाल तीनों से आवेदन लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करेंगे।
बीएल मंडलोई, टीआई कोतवाली

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !