KAMAL NATH को कोई भगवान भी नहीं बचा सकता: भाजपा के पूर्व मंत्री ने कहा | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा विजय संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के मंच पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कहा कि कमलनाथ का जाना तो तय है। या तो अस्पताल या दूसरी जगह। उसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकता। 

कमलनाथ का जाना तो तय है: पूर्व राज्यमंत्री
पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा कि, 'अब कमलनाथ का जाना तय है या तो अस्पताल में जाएगा या तो दूसरी जगह। इसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकता है।' भाजपा नेता ने कहा 'समस्त बड़े नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलकर कमलनाथ को जहर पिला दिया है। अब कुछ दिन बाद इसको अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा, इसकी सारे आंतड़े खराब हो गई हैं। अब कमलनाथ का जाना तय है।'

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव अपने विवादित बयानों को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके बयान से सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस उनके इस बयान पर आक्रामक हो गई है।  वहीं भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। इससे पहले पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने भी राजगढ़ में कमलनाथ की जाति को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!