DIGVIJAY SINGH ने CM कमलनाथ की चुनौती स्वीकार की | MP NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्यप्रदेश की सारी राजनीति पिछले 2 दिन से दिग्विजय सिंह पर केंद्रित हो गई है। सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को चुनौती दी है ​कि वो किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ें जहां से आज तक कांग्रेस कभी जीत नहीं पाई। समीक्षकों के एक वर्ग ने इसे दिग्विजय सिंह के खिलाफ साजिश भी बताया लेकिन आज दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। 

दिग्विजय सिंह ने आज अपने बयान में लिखा: धन्यवाद कमल नाथ जी को जिन्होंने मप्र में कॉंग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूँ। मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गॉंधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूँ। नर्मदे हर।

बता दें कि कमलनाथ खुद एक सुरक्षित सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अपने बेटे को अपनी सुरक्षित सीट सौंप रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सुरक्षित सीट गुना छोड़कर ग्वालियर जाने तक का मन नहीं बना रहे हैं। इस बीच सिर्फ दिग्विजय सिंह को चुनौती दी गई है कि वो इंदौर या भोपाल सीट से चुनाव लड़ें। अब देखना यह है कि राहुल गांधी क्या करते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !