BF ने फोन नहीं उठाया तो रेप केस दर्ज करा दिया, मिलने आया तो वापस ले लिया | BETUL MP NEWS

भोपाल। महिलाओं के मामले में अब यह पता करना मुश्किल है कि कितने प्रतिशत महिलाएं 'अबला' हैं और कितने प्रतिशत महिलाएं 'अबला' के लिए बने कानूनों को हथियार बनाकर पुरुषों पर धौंस जमातीं हैं। बैतूल में एक लड़की ने अपनेे बॉय फ्रेंड के खिलाफ केवल इसलिए रेप केस दर्ज करा दिया क्योंकि BF उसका कॉल रिसीव नहीं कर रहा था। जब प्रेमी मिलने आया तो लड़की ने केस वापस लेने का आवेदन लगा दिया। 

टीटी नगर टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान के अनुसार 26 वर्षीय लड़की मूलत: बेतुल की निवासी है। वर्ष 2010 में वह पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल से पढ़ाई कर रही थी। लड़की वहीं हॉस्टल में रहती थी। विनोद यादव निवासी बेतुल भी उसी कॉलेज में पढ़ता था। दोनों में कॉलेज में ही दोस्ती हुई थी। एक जगह होने के कारण दोनों के बीच में फोन नंबर एक्सचेंज हो गए। दोनों के बीच में जल्द ही दोस्ती गहरा गई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। लड़की ने एफआईआर में आरोप लगाया कि विनोद यादव ने वर्ष 2010 में पीडि़ता के साथ में जवाहर चौक में रहने वाले एक दोस्त के कमरे पर लेजाकर शादी का भरोसा दिलाकर पहली बार रेप किया था। बाद में विनोद ने उसके साथ कई इन्य जगाहों पर ले जाकर बलात्कार किया। 

पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने लड़की का कॉल उठाना बंद कर दिया था। उससे किसी भी प्रकार का संपर्क रखने तथा शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब लड़की ने प्रकरण दर्ज करा दिया। केस डायरी भोपाल आने के बाद आरोपी-फरियादी दोनों पुलिस के पास आए और राजीनामा के लिए आवेदन दे दिया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!