मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहीं हैं ठंडी हवाएं, पढ़िए कब तक आ जाएंगी | MP WEATHER FORECAST

भोपाल। ठंडी हवाओं का चलना बंद हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है परंतु यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं हैं। ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश की तरफ बढ़ रहीं हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 16 फरवरी के आसपास वो भोपाल तक पहुंच जाएंगी और महाशिवरात्रि (4 मार्च) तक रातें सर्द बनी रहेंगी। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी दो खास वजह हैं। पहली यह कि अभी हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दूसरी वजह यह है कि कश्मीर घाटी और हिमाचल की वादियों में इस बार बर्फबारी बहुत ज्यादा हुई है। इसके कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। प्रदेश के कई शहरों में दिन के वक्त कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई, लेकिन रात में अभी भी ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल में रात का तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1.6 डिग्री का इजाफा हुआ। इसके बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 

रात 1 बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक मौसम में खासी ठंडक रही। शहर में दिन के वक्त ठंड से पूरी राहत मिल गई। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को दिन के तापमान में 5.1 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन का तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 72 घंटे में दिन के तापमान में 8 डिग्री से अधिक बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि मिल रहे ट्रेंड के अनुसार 15 फरवरी तक हवा का रुख दक्षिणी बना रहेगा। 16 से हवा का रुख बदलकर उत्तरी हो जा सकता है। इस वजह से तापमान में कमी आने की संभावना है। ठंड का यह दौर 18- 19 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!