DIGVIJAY SINGH ने कहा: लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, सीट राहुल गांधी तय करें | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के चाणक्य दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने का ऐलान कर दिया है। सीट का चयन उन्होंने राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। बता दें कि राजगढ़ के अलावा दिग्विजय सिंह को इंदौर एवं भोपाल से भी चुनाव लड़ाने की मांग की जा रही है। 

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। पिछले कुछ दिन से उनका नाम इंदौर और भोपाल लोकसभा सीट के लिए चर्चा में हैं। इंदौर आए दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवाल पर कहा , '' मैं सक्रिय राजनीति में था और लगातार रहूंगा। पार्टी अगर मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मैं ज़रूर लड़ूंगा और जहां से कहेगी वहां से चुनाव मैदान में उतरूंगा।

कांग्रेस के समर्थक विद्वानों का मानना है कि दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से अपनी पत्नी अमृता राय को उतारना चाहिए। यह एक ऐसी सीट है जहां दिग्विजय सिंह की अपील पर कोई भी प्रत्याशी जीत जाता है। खुद दिग्विजय सिंह को इंदौर या भोपाल में से किसी एक सीट का चयन करना चाहिए। दोनों ही सीटें कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। दिग्विजय सिंह के आने से यहां कांग्रेस मजबूत होगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!