आम चुनाव 2019: सतना से अजय सिंह, टीकमगढ़ से 4 कांग्रेसी, 1 भाजपाई दावेदार | ELECTION NEWS

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को सतना और टीकमगढ़ लोकसभा सीट के प्रभारियों समेत प्रभारी मंत्री, जिलाध्यक्षों, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसदों, नगर पालिका के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी और AICC के ऑब्जर्वर से चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी नाम पर चर्चा नहीं होगी, जिसे संभावित प्रत्याशियों के नाम या सुझाव देना है, वे बंद लिफाफे में दे दें लेकिन फिर भी नामों पर चर्चा हुई। सतना से अजय सिंह का नाम लगभग फाइनल है वहीं टीकमगढ़ में कई नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें 1 भाजपा नेता का नाम भी शामिल है। 

SATNA से AJAY SINGH लगभग तय

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता अजय सिंह विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हे प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की कवायद शुरू हुई थी परंतु वो भी ठंडी हो गई। अब सतना लोकसभा सीट से अजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सिंह बैठक में नहीं पहुंचे और उनकी अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। इस सीट से अजय सिंह के अलावा विधानसभा के पूर्व राजेेंद्र कुमार सिंह का नाम भी चर्चा में है। ये दोनों नेता पिछला विधानसभा चुनाव हार गए हैं। सीधी लोकसभा सीट से भी अजय सिंह और राजेंद्र सिंह के नाम पैनल में हैं, इसलिए दोनों नेताओं को पार्टी मौका दे सकती है। अजय सिंह के सतना से चुनाव लड़ाने पर राजेंद्र कुमार सिंह को सीधी से मैदान में उतारा जा सकता है।

टीकमगढ़ से 4 CONGRESS और 1 BJP का

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकमगढ़ लोकसभा सीट कांग्रेस लंबे समय से नहीं जीती है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पर हार का धब्बा लगता रहा है। यह मौका है इस धब्बे को सभी मिलकर मिटाइए। इस सीट से आनंद अहिरवार, बर्खास्त आईएएस अफसर शशि कर्णावत, योगेंद्र योगी, कमलेश वर्मा के नामों पर विचार किया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि भाजपा से सरकार में मंत्री रहे हरिशंकर खटीक भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, इसलिए पार्टी उन्हें भी चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !