व्यापमं घोटाले की फाइलें फिर से खुलेंगी, मंदसौर गोलीकांड रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे: गृहमंत्री | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने इंदौर में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदसौर गोलीकांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। बता दें कि शिवराज सिंह सरकार ने जांच रिपोर्ट को दबाकर रखा था। इसके साथ ही व्यापमं घोटाले की फाइलें भी फिर से खोली जाएंगी और इस जांच की दिशा मोड़ने वाले और आरोपियों को बचाने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही मंदसौर गोलीकांड फिर से सुर्खियों में आ गया है। पूर्ववर्ती शिवराज सिंह सरकार इस गोलीकांड की जांच के लिए बने जैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने से बचती रही थी लेकिन अब कांग्रेस सरकार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की तैयारी में है। राज्य के गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि जैन आयोग की रिपोर्ट में लीपा-पोती की गई है। इस रिपोर्ट को सरकार सार्वजनिक करेगी और दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

व्यापमं की फाइलें फिर से खोली जाएंगी
उन्होंने कहा कि राज्य में हुए व्यापम घोटाले की भी फाइलें दोबारा से खोली जाएंगी। गृह मंत्री बाला बच्चन ने साफ किया कि व्यापमं के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों को बचाने के लिए जांच की दिशा मोड़ने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यापम घोटाले ने देश-दुनिया में प्रदेश को शर्मसार किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!