मध्यप्रदेश: कमलनाथ डाकू है, JABALPUR में प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कहा | MP NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर। सरकारी प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकेश तिवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह एक कार्यक्रम का वीडियो है जिसमें प्रधानाध्यापक तिवारी कह रहे हैं कि कमलनाथ डाकू है। बता दें कि कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 

शिक्षक मुकेश तिवारी का हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो सार्वजनिक मंच पर सबके सामने ये कहते नज़र आ रहे हैं कि 'शिवराज सिंह हमारे हैं....और कमलनाथ डाकू है', जिसे लेकर कांग्रेस का एक दल अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर छवि भारद्वाज के पास पहुंचा और उनसे मांग की है कि ऐसे शिक्षक को तुरंत ही बर्खास्त किया जाए।

प्रधानाध्यापक मुकेश तिवारी का यह बयान लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कांग्रेसियों ने कहा है कि अगर शिकायत के बावजूद बर्खास्त नही किया गया तो कांग्रेस शिक्षा मंत्री से इसकी शिकायत करेगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!