CONGRESS नेताओं ने EMPLOYEE को कार्यालय से घसीटकर निकाला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा | MP NEWS

जबलपुर। कांग्रेस नेता शक्ति चौकसे पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथी कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर नगरनिगम कार्यालय में हिंसक हमला किया। उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में अतिक्रमण शाखा में बैठे गार्ड पर हमला किया। वो बचने के लिए कमरे में घुसा तो घसीटकर निकाला और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 

नगर निगम की सुरक्षा के लिए तैनात रिटायर्ड सैनिक एचके पटेल सोमवार की शाम अतिक्रमण शाखा में था। इसी दौरान वहां कांग्रेस नेता शक्ति चौकसे अपने करीब आधा दर्जन से ज्यादा  साथियों के साथ आया और रिटायर्ड सैनिक को कमरे से बाहर खींच ले गया और जमकर पिटाई की। रिटायर्ड सैनिक बचने के लिए भागा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सैनिक की चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को आता देख हमलावर भाग गए। कर्मचारी गार्ड को विक्टोरिया अस्पताल लेकर गए। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का भी ऐसा ही हाल करने की धमकी भी बाकी कर्मचारियों को दे गए।

क्या है मामला: 

सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त ऑटो को उठाने की कार्रवाई के दौरान गुरुवार शाम 5.30 बजे राइट टाउन स्थित शुभांकर अपार्टमेंट के बाहर जमकर हंगामा हुआ था। नगर निगम कर्मचारियों ने नगर कांग्रेस महामंत्री शक्ति चौकसे पर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए धमकाने और चौकसे ने ननि अमले पर बंदूक की बट से हमला करने के आरोप लगाए थे। दोनों ही गुटों ने मदनमहल थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद चौकसे ने देख लेने की धमकी दी थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !