MP EXIT POLL का TOTAL: या तो हार्सट्रेडिंग या फिर भाजपा की सरकार | ELECTION NEWS

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 6 एक्जिट पोल सर्वे सामने आए हैं। इनमें से 3 भाजपा की सरकार बनाते नजर आ रहे हैं, 2 में कांग्रेस सरकार बना रही है जबकि एक दोनों में से एक भी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो क्या गठबंधन की सरकार बनेगी। आंकड़े और मध्यप्रदेश की राजनीति का अनुभव बोलता है कि गठबंधन की सरकार नहीं बनेगी। हार्सट्रेडिंग यानी विधायकों की खरीद फरोख्त होगी। 

इन एक्जिट पोल में भाजपा आगे
REPUBLIC के अनुसार भाजपा 108-128 कांग्रेस 95-115 अन्य 7
NEWS NATION के अनुसार भाजपा 110 कांग्रेस 107 अन्य 13
TIMES NOW-CNX के अनुसार भाजपा 126 कांग्रेस 89 अन्य 15

इन एक्जिट पोल में कांग्रेस आगे
ABP-LOKNITI अनुसार भाजपा 94 कांग्रेस 126 अन्य 10
INDIA NEWS- NETA  के अनुसार भाजपा 106 कांग्रेस 112 अन्य 12

इस एक्जिट पोल में हार्सट्रेडिंग
AXIS MY INDIA-INDIA TODAY के अनुसार भाजपा 102-122 कांग्रेस 104-122 अन्य 4-11

अब क्या होगा BY BHOPAL SAMACHAR
मध्यप्रदेश में 230 सीटें हैं। इसके लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2013 में भाजपा ने 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस को बढ़त मिल रही है जबकि भाजपा घट रही है। कांग्रेस ने 140 का दावा किया है परंतु एक भी एक्टिज पोल कांग्रेस के दावे के नजदीक नहीं जा रहा। भाजपा ने 2 दिन चुप रहने के बाद सरकार बनाने का दावा किया है। स्वभाविक है भाजपा ने अपना गणित जमाने के बाद कुछ बोला। यदि नतीजे एक्जिट पोल के औसत के अनुसार आ गए तो मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। या तो विधायकों की खरीद फरोख्त होगी या फिर मंत्री पद देकर सौदा किया जाएगा। दोनों ही पार्टियों के बागी भी मैदान में है और इस बार बागियों के हाथ मे रहेगी सरकार की बागडोर। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !