सनाढ्य समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन की तारीख तय | BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश सनाढ्य समाज द्वारा 23 दिसंबर रविवार को रामलीला ग्राउंड बीएचएल बरखेड़ा भोपाल में समाज के विवाह योग्य युवक युवती का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारी को लेकर हबीबगंज रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजीत हुई। बैठक की अध्यक्षता  समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर एचबी खुरासिया  ने की। बैठक में  युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। 

युवक युवती परिचय सम्मेलन हेतु बायोडाटा 8 दिसंबर 2018 तक बृजवासी मिष्ठान भंडार घंटेवाला चिंतामन चौराहा, मिलन कैटरिंग एंड टेंट हाउस बेरखेड़ा, मां भवानी शिव मंदिर हबीबगंज स्टेशन परिसर, ब्राह्मण उत्थान समिति सर्वधर्म सी सेक्टर, पाराशर मेडिकल स्टोर लालघाटी चौराहा, आशीष मोटरसाइकिल पीर गेट तथा गोकुल स्वीट्स 11 नंबर स्टॉप पर जमा किए जा सकेंगे। 

बैठक में राम बाबू शर्मा, केपी शर्मा, डॉ एचबी खुरासिया, मोहन शर्मा घंटे वाले, लक्ष्मी नारायण शर्मा, विनोद गोस्वामी, देवेंद्र थापक, रामसेवक राजोरिया, वैभव मुखरिया दिनेश उपाध्याय ,सुधीर पाराशर ,राम नारायण अवस्थी ,पंडित जगदीश शर्मा, पंडित विष्णु राजोरिया, मोहन बाबू शर्मा ,अनिल थापक ,संजय मुद्गल ,सुनील उपाध्याय, विजय शर्मा , केशव लवानिया , सीके उपमन्यु आदि  बड़ी संख्या में स्वजाती बंधु उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!