MP की जनता से सबसे ज्यादा टैक्स वसूल रही है शिवराज सरकार: पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया | BHOPAL NEWS

भोपाल। देश में सबसे ज्यादा टैक्सेशन मप्र में है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस में वेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सबसे ज्यादा टैक्स लगाकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को लूटा है। मप्र में लगने वाला संपत्ति कर भी अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। भोपाल से देश के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए उड़ानें इसलिए नहीं हैं, क्योंकि मप्र में एयर फ्यूल पर लगने वाला टैक्स देश में सबसे अधिक है। 
 
ये आरोप पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने मंगलवार को पीसीसी में प्रेस कांफ्रेंस में लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस पर कर कम किया जाएगा। जीएसटी का भी सरलीकरण होगा। अन्य करों को भी कम किया जाएगा। नोटबंदी के निर्णय पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश में लाखों लोग बेरोजगार हो गए।

बादल ने कांग्रेस का वादा दोहराते हुए कहा कि सरकार बनने पर किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। पंजाब में भी हमने किसानों को कर्जा माफ किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 15 साल में यहां विकास नहीं, विनाश हुआ है। यहां विकास का नहीं] विनाश का मॉडल है। भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश कर्ज में डूब गया है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !