CEO दयाराम सिंह राणा रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त | BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दयारामसिंह राणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीईओ दयाराम सरपंच प्रतिनिधि शंभू वर्मा से रिश्वत ले रहे थे। उनके पास से रिश्वत के 40 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। दयाराम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभागीय कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत के ताजपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शंभू वर्मा तालाब के जीर्णाद्वार एवं अन्य निर्माण कार्यों की राशि रिलीज कराने सीईओ दयाराम सिंह राणा के पास पहुंचा था। इस पर सीईओ ने पचास हजार रिश्वत की मांग की। वही पैसे ना देने पर राशि रिलीज करने से इंकार कर दिया था। इसकी शिकायत शंभू ने भोपाल लोकायुक्त से की। टीम ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए शंभू को किश्त के 40 हजार रुपये लेकर जनपद सीईओ के पास भेजा। 

जैसे ही उसने पैसे लिए टीम ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद सीईओ को आगामी आदेश तक जिला पंचायत राजगढ़ में अटैच कर दिया है। वही नरसिंहगढ़ का प्रभारी अतिरिक्ति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं राजगढ़ को सौंपा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!