कुछ ऐसा होगा श्रीमंत सिंधिया के ग्वालियर में राहुल गांधी का 'छबीना समारोह' | MP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की ग्वालियर रियासत की राजधानी ग्वालियर शहर में राहुल गांधी का 'छबीना' कार्यक्रम घोषित हो गया है। महाराज के मित्र राहुल गांधी यहां 3 घंटे तक रहेंगे। अचलेश्वर मंदिर से उनका रथ रवाना होगा जो शहर के उन इलाकों से गुजरेगा जहां रियासतकाल में आबादी रहा करती थी। जिक्र जरूरी है कि कांग्रेस में आज भी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर रियासत का नरेश माना जाता है और आजादी से पहले जितने भी क्षेत्र ग्वालियर रियासत का हिस्सा थे, वहां टिकट वितरण का अधिकार सिंधिया के पास सुरक्षित है। 

क्या होता है 'छबीना समारोह'

यह सिंधिया रियासत की 250 साल पुरानी परंपरा है। साल में एक बार महाराजा सिंधिया रथ पर सवार होकर अपनी प्रजा से मिलने के लिए निकलते थे। सड़क के दोनों ओर लोग हाथ बांधकर खड़े रहते थे और महाराज का रथ आते ही जोर जोर से जयकारे लगाते थे। इस तरह प्रजा यह बताती थी कि महाराजा सिंधिया के राज में वो सुखी हैं और उन्हे कोई परेशानी नहीं है। 'छबीना समारोह' के दौरान महाराजा सिंधिया के मित्र राजा भी उनके साथ होते थे। ठीक वैसे ही जैसे स्वतंत्रता दिवस समारोह में दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया जाता है। 

राहुल गांधी को रियासत काल का ग्वालियर घुमाया जाएगा

राहुल गांधी को 3 घंटे शहर में 12 किलोमीटर घुमाने (रोड शो) का प्लान तैयार किया है। रोड शो के बाद फूलबाग मैदान पर सभा की अनुमति भी जिला प्रशासन से मांगी है। शाम 6 बजे अचलेश्वर मंदिर से उनका रोड-शो शुरू होगा। अचलेश्वर से दाल बाजार, नया बाजार, कंपू, रॉक्सी पुल, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, फालका बाजार, छप्परवाला पुल, नौगजा रोड, सेवानगर, किलागेट, हजीरा, लोको होते हुए राहुल फूलबाग मैदान पहुंचेंगे जहां वे एक सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यह इलाके वही हैं जहां रियासत काल में प्रजा रहा करती थी। इसके बाद ग्वालियर डवलप हुआ और इन इलाकों के बाहर भी पॉश कॉ​लोनियां बनीं लेकिन राहुल गांधी को आजादी के बाद विकसित हुए ग्वालियर के दर्शन नहीं कराए जाएंगे। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!