शिवराज सिंह की प्रशंसा करने वाली महिला को पड़ौसियों ने पीटा | INDORE MP NEWS

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनके समर्थक भी लोगों के निशाने पर आने लगे हैं। यहां कुछ लोगों ने एक महिला को इसलिए पीटा क्योंकि वो सीएम शिवराज सिंह की प्रशंसा करती है और जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों को अपने साथ लेकर गई थी। मार्के वाली बात यह है कि ना तो महिला भाजपा की पदाधिकारी है और ना ही हमलावर कांग्रेस के नेता। 

लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार निपानिया में रहने वाली चंचल देवी पति पप्पू पासवान (24) ने वहीं रहने वाली आरोपी जानकी कुशवाह पत्नी मानसिंह, प्राणसिंह कुशवाह और सचिन के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि इंदौर में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में वो लोगों को साथ लेकर गई थी। 

मंगलवार रात वह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी आरोपीगण वहां आए और मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं को लेकर जाने के संबंध में विवाद करने लगे। पीड़िता ने उन्हें विवाद करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पीटाई कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !