मप्र चुनाव: टॉप 10 ब्रेकिंग न्यूज | MP ELECTION: TOP 10 BREAKING NEWS

भाजपा विधायक ने शस्त्र पूजा की अनुमति मांगी | भोपाल। बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर परंपरा का हवाला देते हुए शस्त्र पूजा की अनुमति देने की मांग की है। बीजेपी विधायक के मुताबिक चुनाव आयोग को दशहरा के मौके पर होने वाली शस्त्र पूजा के महत्व को समझते हुए परंपरा को जारी रखने के लिए शस्त्रों की पूजा के लिए मंजूरी देना चाहिए। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। छह अक्टूबर को तारीखों के ऐलान होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

2. गोली से जान ली जा सकती है, सोच नहीं मारी जा सकती

राहुल गांधी ने कहा मध्य प्रदेश की बुज़दिल सरकार के बेरहम प्रहार में मारे गए दलित युवकों और पीड़ितों के परिवार से मिल अपना शोक जाहिर किया। गोली से जान ली जा सकती है, सोच नहीं मारी जा सकती। सरकार पीड़ितों और मारे गए युवकों के परिवारों को उचित मुआवजा जल्द पहुँचाये। 

3. RSS ने BJP के लिए प्लान B तैयार किया

भोपाल। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर। RSS ने BJP के लिए किया प्लान B तैयार। संघ विधानसभा चुनाव में हुआ सक्रिय। संघ ने हर विधानसभा सीट पर अपने स्वयं सेवकों को किया तैनात। हर विधानसभा सीट पर एक समन्वयक किया गया नियुक्त। यह समन्वयक करेगा BJP और संघ के बीच समन्वय का काम। 

4. कांग्रेस के वचनपत्रों से घबराई भाजपा

भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को ढाई लाख रुपये कर्ज माफ करने का वादा किया है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर कर्ज से पीड़ित किसानों से उनके कर्ज की राशि जानकर उन्हें वचन पत्र भरकर दे रहे हैं। इससे भाजपा नाराज है। भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की तैयारी कर ली है। 

5. राहुल गांधी ने 500 का नोट निकाला फिर वापस रख लिया

ग्वालियर। गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद जैसे ही राहुल ने गुरुद्वारे के गुल्लक (दानपेटी) में पैसे डालने के लिए 500 रुपये का नोट निकाला तो पीछे खड़े सांसद ज्योतिरादित्य ने उन्हें आचार संहिता याद दिलाई। यह सुनते ही राहुल ने नोट वापस जेब में रख लिया।

6. दावेदारों ने कमलनाथ के सामने कहा, सिंधिया को सीएम कैंडिडेट घोषित करें

ग्वालियर। अंचल के दो दिन के चुनावी दौरे पर आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंगलवार की सुबह शहर से रवाना होने से पहले जयविलास परिसर में चुनिंदा कांग्रेसियों से मुलाकात की। इनमें अधिकतर विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक-एक कर सभी से राहुल गांधी की मुलाकात आैर परिचय कराया। इस दौरान अधिकतर कांग्रेसियों की जुबान पर एक ही बात थी-प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करें। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मुस्कराकर रह गए। कांग्रेसियों से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी साथ चल रहे थे।

7. सीएम हेल्पलाइन सेवा 181 पर तत्काल रोक लगायी जाये: कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि आदर्श आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाताओं को लाभ नहीं दिला सकते। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदेश में चल रही सीएम हेल्पलाइन सेवा 181 पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये।

8. विश्वास सारंग के एडीशनल एसपी साडू भाई को नरसिंहपुर से हटाया जाये: कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और चुनाव कार्य के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों और विधायकों के नजदीकी रिश्तेदारों को चुनाव क्षेत्रों में ड्यूटी में पदस्थ न किया जाये। धनोपिया ने प्रमाण स्वरूप कहा है कि नरसिंहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग के सगे साडू भाई हैं। वे पिछले तीन वर्षों से नरसिंहपुर में पदस्थ हैं और भाजपा के पक्ष में कार्य करने वालों को संरक्षण और कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं। वे शासकीय सेवा में रहते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस को ज्ञात हुआ है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा भी तत्काल रूप से उनके स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे, लेकिन मंत्री सारंग के दबाव में यह कार्यवाही रोक दी गयी। इसलिये यह आवश्यक है कि राजन का तत्काल स्थानांतरण किया जाये, जिससे नरसिंहपुर में मतदान पर किसी प्रकार का विपरीत असर नहीं पड़े। निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान के लिये यह जरूरी है।

9. प्रदेश के कार्यवाहक DGP होंगे वीके सिंह

भोपाल। चुनाव आयोग ने सीनियरिटी के आधार पर वीके सिंह के नाम पर लगाई मुहर, मध्य प्रदेश के कार्यवाहक DGP होंगे वीके सिंह, मौजूदा डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने अस्वस्थता की वजह से ली है डेढ़ महीने की छुट्टी। मुंबई मेदांता में उनकी बायपास सर्जरी होनी है।

10. BJP: रायशुमारी से फायदा नहीं नुक्सान होगा: विभीषण सिंह

बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए रायशुमारी कर रही है लेकिन आरएसएस से लंबे समय से जुड़े और वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के उपाध्यक्ष विभीषण सिंह पार्टी के इस स्टैंड से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि रायशुमारी से काम नहीं बनेगा। जनता में विरोधी लहर इस तरह दूर नहीं होगी। सहारा समय से चर्चा के दौरान सिंह ने कहा कि प्रदेश में विरोधी लहर है, जो रायशुमारी से दूर नहीं होगी। जनता विधायकों से नाराज है। ऐसे में जिस विधायक ने कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाया उसी से पार्टी अब दावेदारों के नाम पूछ रही है। इस परिस्थिति में वह पदाधिकारी किस तरह अपना सही फैसला ले पाएंगे। क्या वह उस विधायक के खिलाफ जाएंगे जिसने उन्हें ये पद दिलवाया।

11. कैलाश विजयवर्गीय और प्रभात झा को मालवा-निमाड़ की कमान

भोपाल। मालवा-निमाड़ में पार्टी की कमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हाथ में सौंप दी है। भोपाल पार्टी के बड़े नेताओ के साथ की बैठक। भाजपा नेता प्रभात झा और कैलाश विजयवर्गीय मालवा निमाड़ में सक्रिय हुए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !