अब मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी हमारी: भोपाल में राहुल गांधी | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा, किसान सभी परेशान हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहे। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं, किसानों और लोगों की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी उठाएगी। उनकी समस्याओं, परेशानियों को दूर करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा हमारी और भाजपा की अलग विचारधारा है। भाजपा नफरत और विरोध से लड़ते हैं.. जबकि हम प्यार और गाने से लड़ते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सचिन तेंडुलकर को रन मेकिंग मशीन कहा जाता था, वैसे ही शिवराज जी घोषणा करने वाली मशीन हैं। शिवराज जी ने कई ऐसी घोषणाएं की जो कभी पूरी नहीं हुई। बेरोजगार, अपराध, कुपोषण में प्रदेश आगे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणाएं करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जो घोषणाएं केंद्र में होती हैं वो सभी यहां मप्र में भी हो जाती हैं।

बाहरी नेताओं को 5 साल ​तक टिकट नहीं
राहुल गांधी ने साफ किया कि पैराशूट नेताओं को कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देगी। बाहर और दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी टिकट नहीं देगी। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को हम आगे लाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि बाहरी नेता 5-7 सालों तक टिकट की उम्मीद ना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी।

व्यापमं को लेकर हमला बोला
मध्य प्रदेश में व्यापमं पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि व्यापमं में किसका फायदा हुआ। किसने चोरी की, किसने झोली भरी। कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम किसी को विजय माल्या की तरह भागने नहीं देगी। देश का युवा सिर्फ हिंदुस्तान और मध्य प्रदेश के लिए काम करना चाहता है।

मेड इन चाइना नहीं मेड इन मध्यप्रदेश
उन्होंन युवाओं से कहा कि आपमें शक्ति है आपमें ज्ञान है कोई कमी नहीं है। चीन की सरकार अपने यहां 50 हजार लोगों को रोजगार देती है। जबकि भारत की सरकार 450 लोगों को रोजगार दे पाती है। राहुल ने दावा किया कि मेड इन चाइना की जगह हर माल पर मेड इन भोपाल, मेड इन मध्य प्रदेश करेंगे। यह काम बीजेपी नहीं कर सकती यह काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र की सरकार बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है तो देश प्रदेश के किसानों का कर्जा क्यों नहीं माफ कर सकती।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!