Youth Congress के 'भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन' आज से प्रारम्भ। MP NEWS

JABALPUR: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बढ़ती बेरोजगारी, बेलगाम कानून व्यवस्था को लेकर भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन आज से जबलपुर से शुरू हो रहा है। सिविक सेंटर से दोपहर 1.30 बजे आंदोलन की शुरुआत होगी। आंदोलन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव हरीश भैया की उपस्थिति में होगा। आंदोलन की सभा के बाद सिविक सेंटर से जेल की ओर पैदल कूच किया जाएगा। अलग-अलग तारीखों में ये आंदोलन पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के इस आंदोलन को देखते हुए पूरे शहर में पुलिसबल तैनात किया गया है।  

शनिवार को मिशन 2018 के मद्देनजर दिग्विजय सिंह अपनी एकता यात्रा लेकर जबलपुर पहुंचे हैं। पार्टी की समन्वय बैठक को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। उन्होंने दावा किया कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है और उनकी एकता यात्रा का रिजल्ट चुनाव में दिख जाएगा। दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के बारे में कहा कि यात्रा में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है और ये यात्रा बीजेपी नहीं बल्कि प्रशासन करवा रहा है। यात्रा के लिए जिला कलेक्टरों को भीड़ जुटाने के टारगेट दिए गए हैं।

वहीं भोपाल में बंगला छीने जाने के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने स्टाफ के लिए भोपाल में बंगला दिए जाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है। वहीं दिग्विजय सिंह ने राज्य सरकार द्वारा अपनी सुरक्षा घटाए जाने और वीआईपी कैटेगरी बदले जाने की जानकारी ना होने की बात कही है और कहा कि अगर ऐसा है भी तो इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!