मात्र 20 साल की लड़की, 12 कर्मचारी और 6120 करोड़ की कंपनी | Inspirational story

20 साल की उम्र में ज्यादातर लड़कियों की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है पाउट करती हुई सेल्फी पर 600 लाइक। कुछ लड़कियां कॉलेज/यूनिवर्सिटी टॉप भी कर लेतीं हैं। कुछ आईएएस/आईपीएस की तैयारियां करने लगतीं हैं लेकिन काइली जेनर एक ऐसी लड़की है जिसने 18 साल की उम्र में एक प्लान बनाया। 2 महीने बाद पूरी दुनिया की लड़कियों को पाउट करना सिखाया और आज उसकी संपत्ति 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपये) हो गई है। जल्द ही वो अरबपति बनने वाली है। दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला अरबपति जो अपने दम पर यह मुकाम हासिल कर रही है। 

अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला


02 साल पहले काइली ने कॉस्मेटिक कंपनी बनाई थी। उन्होंने 29 डॉलर (करीब 1972 रुपये)  के लिप किट से इसकी शुरुआत थी। लिप्स्टिक के मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे पहले हिट हुए। फोर्ब्स के मुताबिक काइली अब तक करीब 63 करोड़ डॉलर (4284 करोड़ रुपये) के प्रॉडक्ट दुनियाभर में बेच चुकी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक टेलिविजन प्रोग्राम और बिजनेस से काइली की कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर (करीब 6120 करोड़ रुपये) हो गई है। फोर्ब्स ने उन्हें अपने बलबूते पर सबसे अमीर बनने वाली सबसे कम उम्र की अमेरिकी महिला बताया है। अगर ऐसी ही वृद्धि चलती रही तो आगे के 3 साल में वह मार्क जकरबर्ग को भी पछाड़ देंगी। 

10 साल की उम्र से शुरू किया काम


जेनर के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं। ट्विटर पर 1.6 करोड़ लोग उन्हें फॉलो करते हैं। कंपनी में सिर्फ 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं। काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिऐलिटी शो, 'कीपिंक अप विद द कादर्शियन' में आईं। तब वह 10 साल की थीं। जेनर अपनी मां की सबसे छोटी बेटी हैं। वह पांच बहने हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!