पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ साइकिल चलाने वाले शिवराज सिंह ने बैलगाड़ी पर तंज कसा

भोपाल। मनमोहन सिंह सरकार के समय मुख्यमंत्री रहते हुए पेट्रोल मूल्यवृद्धि के खिलाफ साइकिल चलाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की बैलगाड़ी प्रदर्शन पर तंज कसा है। शिवराज ने अपने बयान में लिखा है कि: आज मध्यप्रदेश विकास के नये आसमान छू रहा है, राज्य की बेटियाँ फ़ाइटर जेट उड़ा रही हैं। वहीं कुछ लोग बैलगाड़ी यात्रा निकाल रहे हैं। शायद, वह हम सब को उनके ज़माने के पिछड़े हुए मध्यप्रदेश की याद दिलाना चाहते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार 05 जून को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी से मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर घेराव और प्रदर्शन किया। इस घेराव और प्रदर्शन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस को उसके जमाने का पिछड़ा मध्यप्रदेश याद दिला दिया। 

गौरतलब है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा, सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत कई कांग्रेसियों ने आज बैलगाड़ी पर सवार होकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। कांग्रेस ने यह विरोध पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया है। 

शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए साइकिल चलाई थी

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह ने मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल के दाम बढ़ने पर साइकिल चलाई थी। यहां बताना जरूरी है कि मंत्री और मुख्यमंत्री किसी पार्टी नहीं बल्कि शासन के अंग होते हैं। प्रधानमंत्री भी इसी व्यवस्था का अंग होता है। भारत में शायद यह पहली बार हुआ था जब राज्य सरकार के मुखिया ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!