संत भय्यूजी की दूसरी शादी और खुदकुशी एक साजिश है: संभाजी देशमुख

इंदौर। संत भय्यूजी महाराज की खुदकुशी को लेकर महाराष्ट्र के सूर्योदय संस्था के ट्रस्टी संभाजी देशमुख ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने खुदकुशी को साजिश बताते हुए कहा है कि ये उन्होंने नहीं किया, उनसे करवाया गया है। लिहाजा सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इस साजिश में संत भय्यूजी की दूसरी पत्नी डॉक्टर आयुषी और सेवादार विनायक के शामिल होने की आशंका भी जतायी है। देशमुख ने यहां तक कहा कि उनकी दूसरी शादी भी इसी साजिश का हिस्सा है। 

पहले उन्हे पोटैशियम क्लोराइड पिला दिया था
राष्ट्रीय संत भय्यूजी महाराज के सूर्योदय संस्था के महाराष्ट्र के ट्रस्टी संभाजी देशमुख ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। संभाजी के मुताबिक भय्यूजी महाराज को कुछ सालों पहले भी मारने की कोशिश की गयी थी। शिरडी में सूर्योदय संस्था के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें पोटैशियम क्लोराइड पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गयी थी। इसके आलावा तीन बार उनकी कार पर हमले भी किये गए, लेकिन तब ये बात सिर्फ ट्रस्ट के अंदर तक ही रखी गयी थी। ये उनकी आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश का हिस्सा है।

साजिश के तहत करवाई गई थी भय्यूजी की दूसरी शादी
संभाजी ने बताया कि सबसे पहले उनके ट्रस्ट के वे लोग जो उनके काफी करीब थे और उनकी हर बात का ध्यान रखते थे, उन्हें उनसे दूर किया गया। फिर घर में पत्नी-बेटी और मां से उनके संबंधों में भी खटास पैदा किया गया। भय्यूजी के लिए हमेशा उलझन में रहने और उनके परिवार में झगड़े होने जैसी स्थति बनाई गयी। उनको हर जगह से तोड़ने का प्रयास किया और षड्यंत्रकारी अपने मकसद में कामयाब हो गए, ये आत्महत्या नहीं है, ये दबाव बनाकर करवाई गयी आत्महत्या है। इस षड्यंत्र के तहत उनकी दूसरी शादी डॉक्टर आयुषी से करवाने की आशंका भी संभाजी ने जताई है।

सच जानना है तो सीबीआई जांच होनी चाहिए
वहीं विनायक को संपत्ति की जिम्मेदारी सौंपने पर संभाजी ने कहा कि भय्यूजी महाराज के लिए सभी शिष्य बराबर थे। यदि उन्होंने विनायक के बारे में लिखा है तो अन्य शिष्यों के बारे में भी लिखना ही चाहिए था। या तो हो सकता है कि विनायक को कुछ पता ना हो या वह भी इस साजिश का हिस्सा हो सकता है। लिहाजा इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हैं।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !