विवेक तन्खा की शिकायत पर फिर से होगी मतदाता सूची की डोर-टू-डोर जांच

Updesh Awasthee
भोपाल। एआईसीसी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायत पर मध्यप्रदेश की उन 101 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच घर-घर जाकर करवा रहा है, जिनकी शिकायत कांग्रेस ने की थी। वस्तुस्थिति की जानकारी आयोग ने 20 जून तक मांगी है। श्री तन्खा ने बताया है कि उनके द्वारा विगत 13 जून को भारत निर्वाचन आयोग में मतदाता सूचियों की दोबारा जांच के लिए की गई शिकायत के संबंध में आयोग ने उन्हें एक पत्र भेजा है। 

पत्र में लिखा गया है कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की शिकायत की। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पुनः जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। शिकायत में उल्लेखित सभी 101 विधानसभा क्षेत्रों में यह जांच की जायेगी। जांच के दौरान डुप्लीकेट, अवैधानिक, दोहरे, अपात्र और झूठे अंकित मतदाताओं के नामों को देखा जायेगा। श्री तन्खा ने बताया है कि इन विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को 20 जून तक मिल जायेगी। आयोग ने लिखा है कि रिपोर्ट मिलने पर शिकायतकर्ताओं को सूचित किया जायेगा।

श्री विवेक तन्खा ने बताया कि उन्होंने विगत 13 जून को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर मध्यप्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाताओं की सूची की सघन और बारीकी से पुनः जांच कराये जाने का लिखित आग्रह किया था। आग्रह पत्र में लिखा गया था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 101 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत की थी, लेकिन केवल चार विधानसभा क्षेत्रों में जांच दल द्वारा जांच की गई, जो कि एक पक्षीय है। कांग्रेस द्वारा उठाये गये तथ्यों की जल्दबाजी में जांच कर उसे सीधे नकार दिया जाना उचित नहीं है। कांग्रेस द्वारा आयोग को सौंपी गई मतदाता सूचियों की प्रतियां, सीडी और पेनड्राईव में उल्लेखित शिकायतों की दोबारा जांच करायी जा रही है।
देश और मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!