BHOPAL से अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया खुला चेलेंज | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की चुनावी राजनीति अब बड़ी हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। कहा है कि वो पूरी ताकत लगा लें और मध्यप्रदेश का चुनाव जीतकर दिखाएं। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में राहुल गांधी ने ऐलान किया था कि हम कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश भी जीतेंगे और फिर 2019 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार दोपहर मिशन एमपी के तहत भोपाल पहुंचे। राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव जीतने के बयान का जिक्र करते हुए अमित शाह ने तीखे हमले किए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी दूरबीन लेकर ढूंढते हैं फिर भी उन्हें कांग्रेस की जीत कहीं नज़र नहीं आती है। आपको सपने कहां से आते हैं। मध्य प्रदेश तो भाजपा की संगठन का गढ़ है। मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह है। उसे कोई उखाड़ नहीं सकता है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि राजा-महाराजा को लेकर मैदान में उतरे हैं, डरने की जरूरत नहीं हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एमपी में लड़ाई कॉर्पोरेट घराने और किसानों के बीच की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!