नमाज पढ़कर लौटे छात्र ने सुसाइड किया

इंदौर। बीबीए के छात्र ने बुधवार दोपहर फांसी लगा ली। दोपहर को नमाज पढ़कर घर लौटा था। रिजल्ट आने के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसे एक विषय में एटीकेटी आई थी। परीक्षा परिणाम आने के बाद से उसका इलाज भी चल रहा था। फंदे से उतार कर परिजन उसे एमवाय ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खजराना पुलिस के मुताबिक मृतक अजमद (21) पिता असफाक खान निवासी सिल्वर कॉलोनी है। पिता ने बताया कि दोपहर दो बजे अजमद (मृतक) नमाज पढ़कर घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसका छोटा भाई उसे देखने गया तो वह फंदे में लटका मिला। उसे छोटा बेटा और पत्नी इलाज के लिए एमवाय लेकर गए थे। 

पिता के मुताबिक अजमद (मृतक) निजी कॉलेज से बीबीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। 10 मई को उसका रिजल्ट आया था। उसे अकाउंट विषय में एटीकेटी आ गई थी। इससे वह तनाव में चल रहा था। मनोरोग विशेषज्ञ के पास उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
BHOPAL SAMACHAR | HINDI NEWS का 
MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए 
प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !