10 रुपए का एक पौधा आपको मनचाही सफलता दिलाएगा | KNOW YOUR LUCKY PLANT @JYOTISH

आपको याद होगा, भारत के पुराने घरों में क्यारियां जरूर हुआ करतीं थीं। इनमें कुछ पौधे लगे होते थे। आपकी दादाजी उनमें से किसी एक पौधे से बड़ा प्रेम करते थे। उसकी देखभाल करते थे। उसे नुक्सान पहुंचे तो नाराज हो जाया करते थे। कुछ पौधे तो ऐसे भी होते थे जिनमें फूल नहीं आते थे, फिर भी दादाजी को वही पौधा प्रिय था। उनका यह लगाव कोई सामान्य आकर्षण या प्रेम नहीं था। दरअसल वो पौधा उनके राशि स्वामी का प्रतिनिधि पौधा था। वो बिना किसी को उजागर किए उस LUCKY PLANT के जरिए अपने राशि स्वामी को प्रसन्न किया करते थे। 

बताने की जरूरत नहीं कि यदि आपके राशि का स्वामी ग्रह आप पर कृपा करता है तो आपके जीवन की आधी से ज्यादा परेशानियां खत्म हो जातीं हैं। व्यक्ति सफल और धनवान बनता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो आपकी राशि के स्वामी को प्रसन्न करेंगे और आपकी सफलता का कारक बन सकते हैं। 
मेष या वृश्चिक राशि
अगर आपकी राशि मेष या वृश्चिक राशि हैं तो आपको मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए अपने घर में ऐसे पेड़-पौधे लगाने चाहिए जिसकी पत्तियां लाल हों या फिर उनमें लाल रंग के फूल आते हों। जैसे गुलाब इत्यादि। 
वृष और तुला राशि 
वृष और तुला राशि के जातकों को अपने स्वामी ग्रह शुक्र को प्रसन्न करने के लिए अपने घर में सफेद फूल लगाने चाहिए। ऐसा करने से निश्चित तौर पर आपको लाभ प्राप्त होगा।

कन्या और मिथुन राशि
कन्या और मिथुन राशि के जातकों को बुध ग्रह के अनुसार घर में ऐसे पेड़-पौधे लगाने चाहिए जिनमें फूल ना आते हों। साथ ही कद में भी ये छोटे होने चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह होता है, इस राशि के लोगों को अपने घर में तुलसी या अन्य छोटे औषधीय पौधे लगाकर नित्य उनकी सेवा करनी चाहिए।

सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को अपने घर के भीतर या बाहर लाल रंग के फूलों वाले पौधे या फिर आंकड़े का पेड़ लगाना चाहिए। यह उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
धनु और मीन राशि 
बृहस्पति देव को धनु और मीन राशि का स्वामी माना गया है, इसलिए इस राशि के जातकों को पीले फूल वाले पौधे अपने घर में लगाकर नित्य उन्हें पानी देना चाहिए। आप वज्रदंती या पीपल का पेड़ भी लगा सकते हैं।
मकर और कुंभ राशि
शनिदेव, मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों को बिना फल-फूल वाले पौधे लगाने चाहिए।
जन्मपत्रिका एवं ज्योतिष समाधान के लिए संपर्क करें
आचार्य आशुतोष +91 91 65 224289
Shri Balaji Astro Research center

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !