
पीड़िता छतरपुर की रहने वाली है। फरवरी 2017 में उसकी शादी नारियलखेड़ा निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास और ससुद दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कुछ माह बाद ननद के डिलेवरी होने वाली थी तो सास दिल्ली चली गई थी। एक दिन पति घर से बाहर गए थे, देर रात वापस आए तो नशे में धुत थे, इसके बाद ससुर ने मेरे साथ ज्यादती की।
घटना के बाद पीड़िता मायके चली गई थी। तीन महीने बाद ससुराल वाले उसे बुलाकर लाए तो कुछ दिन वह यहां रही। इसके बाद सीएम हेल्प लाइन में घटना की शिकायत करने के बाद पीड़िता फिर से मायके चली गई है। वर्तमान में पीड़िता मायके में है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।